फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHM Haryana Recruitment 2022 for the posts of health officer, know how to apply here sarkari naukri

NHM Haryana Recruitment 2022: एनएचएम हरियाणा में हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें क्या है आवेदन के लिए जरूरी पात्रता

Thu, 24 Mar 2022 12:29 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 12:29 PM IST
सार

NHM Haryana Recruitment 2022: एनएचएम हरियाणा के मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर कम कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग डिग्री कोर्स पास होना जरूरी है।

विज्ञापन
NHM Haryana Recruitment 2022 for the posts of health officer, know how to apply here sarkari naukri
NHM Haryana Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

NHM Haryana Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा ने मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर कम कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। हरियाणा सरकार आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य विभाग के 18 जिलों में कुल 787 रिक्तियां भरने जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए एनएचएम हरियाणा की अधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

NHM Haryana Recruitment 2022: जरूरी योग्यता व आयु-सीमा 
नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर कम कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग डिग्री कोर्स पास होना जरूरी है। इलके साथ ही उम्मीदवार ने 6 महीने का मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर ब्रिज कोर्स भी किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के वाले उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

NHM Haryana Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

  • एनएचएम हरियाणा आवेदन लिंक की अंतिम तिथि - 06 अप्रैल 2022 शाम 5 बजे तक
  • परीक्षा तिथि और समय - 24 अप्रैल 2022 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • दस्तावेज़ सत्यापन, काउंसलिंग और हस्ताक्षर दिनांक - 02 से 17 मई 2022, एनएचएम हेडक्वार्टर पंचकुला (सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
विज्ञापन

NHM Haryana Recruitment 2022: 787 पदों पर भर्तियां
एनएचएम हरियाणा भर्ती के माध्यम से कुल 787 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहल ही अपना आवेदन पूरा कर लें। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।  

NHM Haryana Recruitment 2022: आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

1. आवेदक सबसे पहले एनएचएम हरियाणा की अधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in  पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर न्यूज एंड अपडेट पर जाएं।
3. इसके बाद न्यू जॉब ओपनिंग के लिंक पर जाएं।
4. अब संबंधित भर्ती के लिंक पर जाएं।
5. अब इस पेज में मांगी गई पूरी जानकारी दर्ज कर पंजीकरण कर लें। पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
7. आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed