Govt Job: NHAI में निकली डिप्टी मैनेजर की नौकरी, सिविल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए मौका! वेतन दो लाख से अधिक
NHAI Vacancy: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने डिप्टी मैनेजर पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सिविल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए यह शानदार मौका है, जिसमें सैलरी 2 लाख से अधिक मिलेगी।
विस्तार
NHAI Recruitment 2025: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने उप महाप्रबंधक (तकनीकी) पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 23 जुलाई 2025, शाम 6 बजे तक NHAI की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं।
एनएचएआई का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से उप महाप्रबंधक (तकनीकी) के 30 पदों को भरना है।
आवश्यक योग्यता और अनुभव
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही राजमार्गों, सड़कों या पुलों से संबंधित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कार्यान्वयन में कम से कम छह वर्षों का कार्यानुभव अनिवार्य है।
प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) परियोजनाओं का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। एनएचएआई की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह अनुभव चयन प्रक्रिया में एक अतिरिक्त लाभ के रूप में देखा जाएगा।
कितना मिलेगा वेतन?
उप महाप्रबंधक (तकनीकी) पद के लिए वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-12 के अंतर्गत आता है, जो 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये प्रति माह तक निर्धारित है। यह जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।
सेवा स्थान को लेकर शर्त
NHAI ने कहा है कि इन पदों के लिए देशभर में कहीं भी नौकरी करनी पड़ सकती है। इसलिए वही लोग आवेदन करें जो भारत के किसी भी हिस्से में काम करने के लिए तैयार हों।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले NHAI की वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "About Us" या "Recruitment" टैब में जाकर "Current Vacancies" या "Vacancy Circular”" विकल्प पर क्लिक करें।
- अधिसूचना में दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पहले बार आवेदन कर रहे हैं तो खुद को रजिस्टर करें और आवश्यक विवरण भरें जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को पूरा भरें। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि सही-सही दर्ज करें।
- मांगे गए दस्तावेज जैसे - फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद Submit बटन दबाएं और आवेदन की एक प्रति प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रख लें।