फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NEEPCO: Executive Trainee Recruitment, No Exam or Interview, Selection Based on GATE Score

NEEPCO Job: नीपको में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती, ना कोई एग्जाम ना इंटरव्यू; गेट स्कोर के आधार पर होगा चयन

Tue, 11 Nov 2025 12:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 11 Nov 2025 12:34 PM IST
सार

NEEPCO Vacancy 2025: नीपको में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो ऊर्जा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEEPCO: Executive Trainee Recruitment, No Exam or Interview, Selection Based on GATE Score
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

NEEPCO Recruitment 2025: नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NEEPCO) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 30 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीपको की आधिकारिक वेबसाइट neepco.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2025 है।

विज्ञापन

आवेदन के लिए जरूरी योग्तया

नीपको में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बी.टेक या बी.ई. की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम श्रेणी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूर्णतः छूट दी गई है।

इतना मिलेगा वेतन

नीपको में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए वेतन रुपये 50,000 से लेकर रुपये 1,60,000 प्रति माह निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही, चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

नीपको में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पूरी तरह GATE 2025 के अंकों के आधार पर की जाएगी। जो अभ्यर्थी अपनी स्नातक डिग्री में निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत के साथ पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें उनके GATE 2025 स्कोर के आधार पर मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में कोई समूह चर्चा या व्यक्तिगत साक्षात्कार (GD/PI) आयोजित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed