फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA/NA is included in the toughest examinations of the country-safalta

UPSC NDA 2022: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल है NDA/NA, लेकिन 50 प्रतिशत से भी कम स्कोर कर इसमें हासिल कर सकते हैं सफलता

Sat, 25 Jun 2022 07:43 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 25 Jun 2022 07:43 PM IST
सार

NDA/NA में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बेहद ही कठिन टेस्ट्स से होकर गुजरना पड़ता है। NDA/NA II 2022 प्रवेश परीक्षा के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
 

विज्ञापन
NDA/NA is included in the toughest examinations of the country-safalta
UPSC NDA NA 2 - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक मानी जाती है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए हर बार चार से पांच लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं लेकिन इसके जरिए NDA/NA के एक बैच के लिए औसतन 400 अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाता है। अभ्यर्थियों की संख्या बेहद अधिक और सीटों की संख्या कम होने की वजह से इसमें सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्द्धा होती है। UPSC ने NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से सात जून तक आवेदन मांगे थे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर को आयोजित की जा सकती है। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपइस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मददसे घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा में 50 फीसदी से भी कम स्कोर करके सफल हो सकते हैं आप :

UPSC द्वारा NDA/NA में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हालांकि इसकी लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी 50 प्रतिशत से भी कम स्कोर करकेचयनित हो सकते हैं। दरअसल 2020 में आयोजित हुई NDA & NA (I) 2020 की लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 355 मार्क्स गया था। इसके अलावा NDA & NA (II) 2019 की लिखित परीक्षा का कटऑफ स्कोर 346 मार्क्स तथा NDA & NA (I) 2019 की लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 342 मार्क्स गया था। गौरतलब है कि NDA&NA की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 900 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।

विज्ञापन

क्या है चयन प्रक्रिया :

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक 900 अंकों की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दूसरे चरण मेंSSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू का आयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए किया जाता है। SSB इंटरव्यू भी लिखित परीक्षा की तरह 900 अंको की होती है।इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होता है। इस पूरी चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed