फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2023: Understand the life of cadets in National Defense Academy in 10 points-safalta

NDA Exam 2023: 10 प्वाइंट में समझें राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में कैडेट्स की लाइफ, इस कोर्स से क्रैक होगी परीक्षा

Fri, 23 Dec 2022 03:30 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 23 Dec 2022 03:30 PM IST
सार

एनडीए परीक्षा देने जा रहे कैडट्स को ये जानने की बहुत उत्सुकता होती है कि अगर उनका सिलेक्शन एनडीए कोर्स के लिए हो जाता है तो अकादमी में उनकी लाइफ कैसी होगी। हम आपको 10 प्वाइंट्स में एनडीए कैडेट्स की लाइफ के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन
NDA Exam 2023: Understand the life of cadets in National Defense Academy in 10 points-safalta
एनडीए एनए परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा प्रतिवर्ष दो बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नेवल अकादमी(NDA-NA) परीक्षा का आयोजन किया जाता है। एनडीए परीक्षा के लिए यूपीएससी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एनडीए परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जानी है। जिसके लिए आवेदन 10 जनवरी तक किए जा सकते हैं। अगर आप भी एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के NDA Video Course की मदद ले सकते हैं। एनडीए परीक्षा देने जा रहे कैडट्स को ये जानने की बहुत उत्सुकता होती है कि अगर उनका सिलेक्शन एनडीए कोर्स के लिए हो जाता है तो अकादमी में उनकी लाइफ कैसी होगी। हम आपको 10 प्वाइंट्स में एनडीए कैडेट्स की लाइफ के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एनडीए सिलेबस 
एनडीए सैलरी 
एनडीए मॉक टेस्ट 

एनडीए में कैडेट्स की लाइफ 10 प्वाइंट्स में 

  1. एनडीए कैडेट्स को देश की तीनों सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने के लिए कड़े शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण से गुजरना होता है। अकादमी में कैडेट्स की लाइफ बेहद अनुशासनात्मक होती है। 
  2. विज्ञापन
  3. अकादमी में कैडेट्स की सुबह आमतौर पर तड़के 3.30 बजे होती है। जब उन्हें सीनियर्स के साथ शारीरिक प्रशिक्षण ज्वाइन करने के लिए तैयार होना होता है। 
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. एनडीए का ट्रेनिंग पीरियड 6 चरणों में विभाजित होता है। हरेक चरण के लिए 5 महीने का समय निर्धारित किया जाता है। जिसमें अकादमिक परीक्षा, पीटी, स्विमिंग, घुड़सवारी, फायरिंग, ड्रिलिंग, टैक्टिक्स, नैवीगेशन आदि कैडेट्स को सिखाया जाता है। 
  6. ये सारा प्रशिक्षण ट्रेंड ऑफिसर्स की निगरानी में आयोजित कराया जाता है। कैडेट्स एक क्रास कंट्री रन में भी भाग लेते हैं। जिसमें 50 किमी. दौड़ का आयोजन होता है। इस दौरान कैडेट्स के पास 20 किलो वजन भी होता है। ये ट्रेनिंग कैडेट्स को पुणे में दी जाती है। 
  7. कैडेट्स को पुशअप्स, प्रेसअप्स, क्रंचेस आदि कराए जाते हैं। अकादमी में प्रशिक्षण को छोड़ने वाले कैडेट्स को कड़ा दंड भी दिया जाता है। प्रशिक्षण में फेल होने वाले कैडेट्स को कुछ समय के लिए ट्रेनिंग से बाहर भी कर दिया जाता है 
  8. अकादमी में कैडेट्स के अंदर अधिकारी बुद्धिमत्ता, साहस, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस-बेहतर स्वास्थ्य को तवज्जो देते हैं। 
  9. 3 वर्ष के बाद कैडेट्स को बीएससी, बीए की डिग्री जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली से दी जाती है। अंतिम वर्ष में कैडेट्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें कैडेट्स को इंडियन मिलिटरी अकादमी देहरादून जाना होता है। वहीं नेवल केडैट्स आखिरी वर्ष में एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद भेजे जाते हैं। 
  10. एयर फोर्स अकादमी में एयर फोर्स को ज्वाइन करने जा रहे कैडेट्स को डेढ़ साल की ट्रेनिंग दी जाती है। जिसके बाद ही वो फ्लाइंग ऑफिसर बनाए जाते हैं। 
  11. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के नियमानुसार मोबाइल फोन अकादमी में बैन होते हैं। 
  12. एनडीए कैडेट्स को त्यौहार मनाने के लिए अकादमी के आसपास भी घूमने जाने की अनुमति दी जाती है। कैडेट्स अपने सामान लेकर शाम को त्यौहार मनाने जा सकते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, NDA/NA, CTET, UPSSSC PET, NDA समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

एनडीए परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जानी है। जिसके लिए 10 जनवरी 2023 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

एनडीए 2023 में कितने आवेदन आ सकते हैं ?

NDA 1 परीक्षा के लिए कम से कम 5 लाख उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

एनडीए परीक्षा को इतना कठिन क्यों माना जाता है ?

कोचिंग कल्चर के कारण एनडीए की छवि सभी परीक्षाओं में कठिन मानी जाती है। अगर आप एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सिलेबस की अच्छी तैयारी, मॉक टेस्ट, रिवीजन आदि के जरिए आप भी एनडीए एग्जाम क्लीयर कर सकते हैं। ये आप के ऊपर निर्भर करता है आखिरकार आपको सिर्फ एक ही सीट चाहिए है। 

एनडीए परीक्षा को किस तरह क्रैक किया जा सकता है ?

  • अपने एनडीए सिलेबस को जानें 
  • तैयारी का एक शेड्यूल बनाएं 
  • पहले बेसिक चीजों को क्लीयर करें 
  • महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर नोट्स बनाएं 
  • मॉक टेस्ट दें, पिछले प्रश्न पत्र हल करें 
  • एक्सपर्ट्स की सहायता से ऐसे सवाल हल करें जिनमें परेशानी हो रही है 
  • परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस का रिवीजन जरूर करें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed