फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA 2022: What will be the weightage of each topic in the written examination and what special rules will be applicable in it-safalta

NDA Exam 2022: लिखित परीक्षा में हर टॉपिक का क्या होगा वेटेज और इसमें लागू होंगे कौन से विशेष नियम, जानें यहाँ

Sat, 26 Mar 2022 11:12 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 26 Mar 2022 11:12 AM IST
सार

NDA/NA I 2022 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जानी है।

विज्ञापन
NDA 2022: What will be the weightage of each topic in the written examination and what special rules will be applicable in it-safalta
UPSC NDA&NA 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I 2022 के लिए 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है। आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। NDA के 370 और NA के 30 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस परीक्षा में 5 से 6 लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। आप NDA/NA I परीक्षा 2022 की तैयारी के लिए सफलता द्वारा शुरू किए गए NDA FREE English Class- Join Now की सहायता ले सकते हैं और इस बचे हुए समय में इस कोर्स से खुद को और बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

हर टॉपिक का क्या है वेटेज :

NDA/NA भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 900 अंको के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में मैथ्स से 300 अंको के तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट से 600 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंको के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के इंग्लिश के प्रश्न तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल नॉलेज के 400 अंको के पेपर में अभ्यर्थियों से फिजिक्स से 100 अंक के प्रश्न, केमेस्ट्री से 60 अंक के प्रश्न, जनरल साइंस से 40 अंक के प्रश्न, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट से 80 अंक के प्रश्न, जियोग्राफी से 80 अंक के प्रश्न तथा करेंट इवेंट्स से 40 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

इसमें लागू होंगे कौन से विशेष नियम :

इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा की आंसरशीट में आंसर को भरने के लिए उन्हें सिर्फ ब्लैक बॉल पेन का इस्तेमाल करना होगा। आंसर के साथ बाकी जानकारियों को भरने के लिए भी अभ्यर्थियों को ब्लैक बॉल पेन का ही इस्तेमाल करना होगा। साथ ही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा के परिणाम जून 2022 तक जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी के सपने को साकार :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed