फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA 2022: Know which subjects questions are asked in this exam, is it considered the most difficult-safalta

NDA 2022: जानें इस परीक्षा में किन विषयों से पूछे जाते हैं प्रश्न, क्यों मानते हैं इसे देश का सबसे कठिन एग्जाम

Tue, 03 Jan 2023 04:07 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Tue, 03 Jan 2023 04:07 PM IST
सार

NDA/NA I 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से शुरू होने जा रही है। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में 12वीं पास छात्र हिस्सा लेते हैं और भारतीय सैन्यबलों में अफसर बनने के अपने सपने को पूरा करते हैं।

 

विज्ञापन
NDA 2022: Know which subjects questions are asked in this exam, is it considered the most difficult-safalta
एनडीए परीक्षा 2022-23 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना में शामिल होकर अफसर बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 21 दिसंबर 2022 से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा I 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है। इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 10 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। जबकि UPSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जा सकता है। गौरतलब है कि UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में 12वीं पास अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और भारतीय सेना में अफसर बनने के अपने सपने को पूरा करते हैं। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप जानते होंगे कि इसमें सफलता हासिल करने के लिए बेहतर तैयारी करनी कितनी जरूरी है। अभ्यर्थी सफलता के NDA Video Course : Join Now की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एनडीए एग्जाम प्रिपरेशन
एनडीए सिलेबस 
एनडीए सैलरी 
एनडीए मॉक टेस्ट 
एनडीए पिछले प्रश्न पत्र 

किन विषयों से पूछे जा सकते हैं प्रश्न

NDA/NA में प्रवेश के लिए अभी तक आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 900 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में गणित से 300 अंकों के तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट से 600 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंकों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को 200 अंक के अंग्रेजी के पेपर तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के पेपर में हिस्सा लेना होता है। वहीं अभ्यर्थियों से जनरल नॉलेज के पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जनरल साइंस, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट, जियोग्राफी तथा करेंट इवेंट्स जैसे कुल 6 टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाते हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है। 

विज्ञापन

क्यों है यह भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल

UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA/NA की प्रवेश परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। दरअसल इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए हर बार 5 से 6 लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन इसके जरिये NDA/NA के एक बैच के लिए औसतन 400 अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाता है। अभ्यर्थियों की संख्या बेहद अधिक और सीटों की संख्या कम होने की वजह से यह परीक्षा देश की सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाली परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। साथ ही पांच दिनों तक चलने वाला SSB इंटरव्यू इस प्रवेश परीक्षा को और भी कठिन बना देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, CTET, SSC CHSL समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

UPSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जा सकता है जिसके लिए 21 दिसम्बर 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

एनडीए परीक्षा से कहां जॉब मिलती है ?

NDA NA Exam के बाद उम्मीदवार को देश की तीनों सेनाओं में अधिकारी बनने का अवसर मिलता है। एनडीए कोर्स के बाद उम्मीदवार को क्षमतानुसार वायु सेना, थल सेना व जल सेना में अधिकारी पद पर नियुक्ति दी जाती है। 

एनडीए परीक्षा को कठिन क्यों मानते हैं ?

दरअसल एनडीए परीक्षा को 12वीं कक्षा के छात्र या 12वीं पास अभ्यर्थी देते हैं। इस परीक्षा में 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं परीक्षा का स्तर कठिन नहीं होता है मगर छात्रों की तैयारी के आधार पर इसे परखा जा सकता है। जैसे 340 या 350 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 6 लाख आवेदन आते हैं। तो बेहतर कटऑफ वाला छात्र ही कोर्स में दाखिल हो पाता है। इसी कम्प्टीशन के कारण इसे कठिन माना जाता है। 

पासिंग आउट परेड क्या होती है?

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी आदि से अपना एनडीए कोर्स प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवा जब कोर्स अवधि खत्म करते हैं तो उनके लिए एक परेड का आयोजन कराया जाता है। जिसमें युवाओं को तीनों सेनाओं में से किसी एक में प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाता है। इस परेड में देश के बड़े नेता या अधिकारी भाग लेते हैं। अकादमी में प्रशिक्षण पूरा होने की खुशी में कैडेट्स टोपी उछाल कर अपने अधिकारी बनने की खुशी प्रकट करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed