{"_id":"67d9060de77760ae93090de5","slug":"ncl-job-2025-last-date-to-apply-for-1765-apprentice-posts-in-northern-coalfields-is-today-apply-soon-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NCL Job 2025: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स के 1765 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्दी करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NCL Job 2025: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स के 1765 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्दी करें अप्लाई
Tue, 18 Mar 2025 11:06 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:06 AM IST
सार
NCL Vacancy 2025: नॉर्थन कोलफील्ड लिमिटेड के 1765 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 18 मार्च 2025 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
विज्ञापन
NCL
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
NCL Recruitment 2025: अगर आप अपने करियर की शुरुआत करने के लिए अच्छी अप्रेंटिस वैकेंसी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की तरफ से निकली गई डिप्लोमा, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस ट्रेनी के विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज 18 मार्च 2025 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए NATS पोर्टल nats.education.gov.in, nclcil.in या फिर आईटीआई अप्रेंटिस पदों के लिए apprenticeshipindia.org पर जाना होगा।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी 18 मार्च 2025 ही होगी। भर्ती प्रक्रिया की मेरिट सूची 20 से 21 मार्च 2025 के बीच जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी 18 मार्च 2025 ही होगी। भर्ती प्रक्रिया की मेरिट सूची 20 से 21 मार्च 2025 के बीच जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
किन-किन पदों पर कितनी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, फिटर (ITI), मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर और इलेक्ट्रिशियन पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रेजुएट के 152, डिप्लोमा के 597 और ट्रेड के 941 पदों पर भर्ती की जाएगी।शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक पात्रता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित डिग्री, 12वीं के साथ डिप्लोमा या 10वीं के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। योग्य उम्मीदवार ही आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।आयु सीमा और छूट
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मार्च 2025 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है, यानी सामान्य (GEN), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसी प्रकार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और विकलांग (PH) उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन नि:शुल्क रहेगा।स्टाईपेंड
- आईटीआई अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 8050 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 8 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे।
- उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।