NIT Recruitment: इस एनआईटी में निकलीं 100 से अधिक नौकरियां, नॉन-टीचिंग पदों के लिए करें आवेदन
NIT Recruitment: इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विज्ञान में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ विज्ञान में मास्टर डिग्री होना जरूरी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIT Recruitment 2022: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) दुर्गापुर ने नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनआईटी दुर्गापुर इस भर्ती अभियान के तहत सीनियर तकनीशियन, तकनीकी सहायक, तकनीशियन, पुस्तकालय और सूचना सहायक, कार्यालय परिचारक और अन्य 106 पदों को भरने जा रहा हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनआईटी दुर्गापुर की आधिकारिक वेबसाइट nitdgp.ac.in पर जाकर 29 अप्रैल, 2022 से पहले अपना आवेदन कर सकते हैं।
NIT Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
तकनीकी सहायक- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से प्रासंगिक विषय में प्रथम श्रेणी या समकक्ष ग्रेड बी.ई. /बी.टेक./एमसीए उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड के साथ प्रासंगिक क्षेत्र में इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विज्ञान में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ विज्ञान में मास्टर डिग्री होना जरूरी हैं। एनआईटी के अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई हैं शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकरी के लिए उम्मीदवार एनआईटी की अधिकारकि वेबसाइट पर जारी अधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। एनआईटी के सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 27 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारिक की गई हैं।
NIT Recruitment 2022: पदों का विवरण
- तकनीशियन- 25
- तकनीकी सहायक- 22
- जूनियर सहायक- 14
- लैब अटेंडेंट- 12
- सीनियर तकनीशियन- 12
- सीनियर सहायक- 06
- कार्यालय परिचारक- 05
- अधीक्षक- 04
- जूनियर इंजीनियर- 02
- पुस्तकालय और सूचना सहायक- 01
- एसएएस असिस्टेंट- 01
- निजी सहायक- 01
- स्टेनोग्राफर- 01
NIT Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी दुर्गापुर की आधिकारिक वेबसाइट nitdgp.ac.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर भर्ती टैब में जाएं और विभिन्न विभागों में प्रोफेसर भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, इसमें पूछी गई जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क जमा कर, आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।