नैनीताल बैंक में Clerks और PO के पद हैं खाली, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nainital Bank Recruitment 2020 : नैनीताल बैंक ने क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके पास एक और मौका है। आपको बता दें कि पंजीकरण की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। लेकिन अब आवेदक 22 सितंबर तक इन पदों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिस व नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
क्लर्क 80 पद
प्रोबेशनरी ऑफिसर 75 पद
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 व 30 वर्ष निर्धारित है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 29 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 22 सितंबर, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और फिर आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें। बताई गई जगह पर अपने समस्त दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।