फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NABARD mains Exam Result National Bank for Agriculture and Rural Development released Grade A and B Mains Result 2022, know the dates of interview, sarkari result 

NABARD mains Exam Result: नाबार्ड ग्रेड ए और बी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, जानिए कब होंगे इंटरव्यू

Tue, 04 Jan 2022 06:14 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 06:14 PM IST
सार

NABARD mains Exam Result: NABARD ने ग्रेड ए और ग्रेड बी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 और 17 नवंबर 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
NABARD mains Exam Result National Bank for Agriculture and Rural Development released Grade A and B Mains Result 2022, know the dates of interview, sarkari result 
NABARD

विस्तार

NABARD mains Exam Result: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रेड ए और ग्रेड बी के रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आयोजित की गई  मुख्य परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से अधिकारी के पदों पर नियुक्ति की जानी हैं। भर्ती की विज्ञापन संख्या 2/3/Grade B/2021-22 है। इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अपना परिणााम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


NABARD mains Exam Result: इसी महीने हो सकते हैं साक्षात्कार
NABARD ने ग्रेड ए और ग्रेड बी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 और 17 नवंबर 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसका आयोजन जनवरी 2022 के तीसरे या चौथे सप्ताह में किया जा सकता है। 
विज्ञापन


NABARD mains Exam Result:  कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले  NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।

2. अब होम पेज पर Careers के सेक्शन में जाएं। 

3. अब पेज परदिखाई दे रहे ‘Grade A (RDBS/Rajbhasha) And Grade B (RDBS) - 2021 - Interview Centre Choice’ संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर एक परिणाम एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 

5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

NABARD mains Exam Result: वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होंगे साक्षात्कार
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि साक्षात्कार की प्रक्रिया NABARD के विभिन्न कार्यालयों मे वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सभी चयनित उम्मीदवारों को अपना परीक्षा केंद्र चुनने का अवसर दिया गया है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रों की सूची जारी की गई है। उम्मीदवारों के आधिकारिक मेल पर पर भी इसकी सूचना दी गई है। चयनित उम्मीदवार 8 जनवरी 2022 से पहले अपना क्रमांक, नाम , डिसिप्लिन और केंद्र चयन के फॉर्मेट में idrecruitment@nabard.org पर मेल कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed