NABARD Result: नाबार्ड मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए इंटरव्यू का रिजल्ट जारी, ऐसे देखे परिणाम
नाबार्ड में मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई को शुरू हुई और 7 अगस्त 2021 को समाप्त हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से नाबार्ड का लक्ष्य 162 पदों को भरना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NABARD Result 2021: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए इंटरव्यू राउंड का परिणाम जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने अपना पंजीकरण कराया और जो इंटरव्यू में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
NABARD Result 2021: इस तारीख को हुए थे इंटरव्यू
नाबार्ड ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए 16 और 17 नवंबर, 2021 को आयोजित मुख्य परीक्षा के परिणाम पहले ही जारी कर दिए गए थे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले ही इंटरव्यू में भाग लेने के पात्र थे। दूसरा इंटरव्यू जनवरी 2022 के तीसरे और चौथे सप्ताह में आयोजित किया गया था। जो उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए उपस्थित हुए थे, वे नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
NABARD Exam 2021: जुलाई 2021 में किए गए थे आवेदन
नाबार्ड में मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई को शुरू हुई और 7 अगस्त 2021 को समाप्त हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से नाबार्ड का लक्ष्य 162 पदों को भरना है। जिन उम्मीदवारों ने इंटरव्यू में सफलता हासित कर ली है, उन्हें सलाह दी जाती है, कि वे आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अपने पंजीकृत मेल आईडी पर भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए नजर रखें।
NABARD Result 2021: उम्मीदवार ऐसे देखें परिणाम
- उम्मीदवार सबसे पहले नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।
- होम पेज पर करिअर के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नाबार्ड परिणाम 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल के रूप में परिणाम प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार अपने रोल नंबर और नाम की जांच कर पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।