NABARD Recruitment 2023: नाबार्ड में असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती, अंतिम डेट से पहले भर लें फॉर्म
NABARD Recruitment 2030: नाबार्ड ने ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (आरडीबीएस) में सहायक प्रबंधक 'ग्रेड ए' के पद पर भर्ती के लिए पात्र भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NABARD Assistant Manager Recruitment 2023: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (आरडीबीएस) में सहायक प्रबंधक 'ग्रेड ए' के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NABARD Bharti आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 01 सितंबर, 2023 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
NABARD Vacancy शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से प्रासंगिक विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
NABARD Recruitment पदों का विवरण
नाबार्ड भर्ती अभियान का लक्ष्य ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (आरडीबीएस) के विभिन्न विभागों में 'ग्रेड ए' सहायक प्रबंधकों के कुल 150 पदों को भरना है। इसके लिए नाबार्ड भर्ती परीक्षा 16 अक्तूबर को आयोजित होने वाली है।
NABARD Recruitment आवेदन शुल्क
एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। नाबार्ड के वर्तमान कर्मचारियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।