फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSSC Police Recruitment 2021: vacancies have come out on the posts of DSP in Madhya Pradesh, salary over 1 lakh, safalta

MPSSC Police Recruitment 2021: मध्यप्रदेश में DSP के पदों पर निकली हैं भर्तियाँ, लग गई नौकरी तो 1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

Sun, 27 Jun 2021 12:24 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 27 Jun 2021 12:24 PM IST
सार

MPSSC ने DSP के 15 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर 5 जुलाई से 4 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
MPSSC Police Recruitment 2021: vacancies have come out on the posts of DSP in Madhya Pradesh, salary over 1 lakh, safalta
Government Exam Preparation - फोटो : Safalta.com

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPSSC) ने गृह विभाग में उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) और उप पुलिस अधीक्षक (कंप्यूटर) के 15 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 23 जून को MPSSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पांच जुलाई से शुरू होगी तथा 4 अगस्त 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी MPSSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


नियुक्ति के बाद मिलेगी इतनी सैलरी:
MPSSC द्वारा जारी किये गए अधिसूचना के मुताबिक इन 15 पदों में 13 पद DSP रेडियो के तथा 2 पद DSP कंप्यूटर के हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी। DSP के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। मध्यप्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी (NCL) और दिव्यांग उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए ये योग्यताएं हैं जरूरी:
DSP रेडियो के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास  किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिकी/टेली कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री अथवा उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए तथा DSP कंप्यूटर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर साइंस या प्रौद्योगिकी में स्नातक या एमसीए डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 21 साल तथा अधिकतम 33 साल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी SI के पदों पर भर्ती के लिए जल्द होगा लिखित परीक्षा का आयोजन:
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित SI भर्ती परीक्षा के लिए अक्टूबर महीने तक लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जा सकता है। गौरतलब है कि UPPRPB द्वारा इस भर्ती में सब-इंस्पेक्टर , प्लाटून कमांडर तथा फायर ऑफिसर के 9534 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से 15 जून तक चली थी तथा इसमें 15 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।


सफलता के साथ करें पक्की तैयारी:
UP (SI) बहाली के लिए जल्द ही लिखित परीक्षा आयोजन किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में सफल होकर यूपी पुलिस में शामिल होना चाहते हैं तो आपको  सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे यूपी SI स्पेशल कोर्स को जरूर ज्वाईन करना चाहिए। इस कोर्स में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 220 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस और 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स के साथ अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा आप सफलता ऐप  के जरिये भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed