MPSC 2021: आयोग ने जारी किया अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल, इस दिन होगी परीक्षा
MPSC 2021: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा जनवरी माह में आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि प्रीलिम्य क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी ही यह परीक्षा दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एमपीएससी अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मुख्य परीक्षा 22 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा़न के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। एमपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले साक्षात्कार के दौर में उपस्थित होने के पात्र होंगे।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा सबऑर्डिनेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 4 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। वहीं उत्तर कुंजी 4 सितंबर को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2021 तक थी। इसके बाद अंतिम परिणाम की घोषणा की गई।
महत्वपूर्ण तिथियां
- मुख्य परीक्षा - 22 जनवरी, 2022
- पीएसआई - 29 जनवरी, 2022
- एएसओ - 4 फरवरी, 2022
- एसटीआई - 12 फरवरी, 2022
806 पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
यह भर्ती अभियान संगठन में 806 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। जिसमें से 650 रिक्तियां पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) - ग्रुप बी, 67 रिक्तियां सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) - ग्रुप-बी के लिए और 89 रिक्तियां राज्य कर निरीक्षक (एसटीआई) - ग्रुप-बी के लिए भरी जाएंगी। उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।
महाराष्ट्र माध्यमिक सेवा अराजपत्रित समूह-बी संयुक्त पूर्व परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर होगी। ओपन श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 544 रुपये होगा। और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 344 रुपये।