फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Group C Recruitment 2026: Apply for 2,619 Vacancies, Check Eligibility, Salary & Exam Schedule

MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र में 2,619 ग्रुप-सी पदों पर कल से करें आवेदन; ग्रेजुएट्स के लिए मौका

Fri, 26 Jun 2026 07:56 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 26 Jun 2026 07:56 PM IST
सार

MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू कर दी जाएगी। इस भर्ती के तहत 2,619 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 19 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
MPSC Group C Recruitment 2026: Apply for 2,619 Vacancies, Check Eligibility, Salary & Exam Schedule
MPSC Group C Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप सी संयुक्त परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार के विभिन्न विभागों में 2,619 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के तहत क्लर्क-टाइपिस्ट, टैक्स असिस्टेंट, असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI), इंडस्ट्री इंस्पेक्टर और टेक्निकल असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 25 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026
चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026
चालान से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026
प्रारंभिक परीक्षा 29 सितंबर 2026

पदों का विवरण

पद का नाम रिक्तियां
क्लर्क-टाइपिस्ट 1,864
असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI) 461
टैक्स असिस्टेंट 282
इंडस्ट्री इंस्पेक्टर 9
टेक्निकल असिस्टेंट 3
कुल 2,619
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। क्लर्क-टाइपिस्ट और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए टाइपिंग योग्यता भी अनिवार्य है। वहीं, असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI) पद के लिए मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री आवश्यक है।

 
मानदंड विवरण
न्यूनतम आयु (टैक्स असिस्टेंट) 18 वर्ष
न्यूनतम आयु (अन्य पद) 19 वर्ष
अधिकतम आयु 38 वर्ष
आरक्षित वर्ग की अधिकतम आयु 43 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता स्नातक
टाइपिंग योग्यता क्लर्क-टाइपिस्ट एवं टैक्स असिस्टेंट
AMVI योग्यता मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री

 

चयन प्रक्रिया

चयन कई चरणों में किया जाएगा:

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • टाइपिंग स्किल टेस्ट (क्लर्क-टाइपिस्ट एवं टैक्स असिस्टेंट के लिए)
  • फिजिकल एवं मेडिकल टेस्ट (AMVI पद के लिए)
  • दस्तावेज सत्यापन

पदवार वेतन

पद वेतन
असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI) 38,600 रुपये - 1,22,800 रुपये
इंडस्ट्री इंस्पेक्टर 34,400 रुपये - 1,12,400 रुपये
टेक्निकल असिस्टेंट 29,200 रुपये  - 92,300 रुपये
टैक्स असिस्टेंट 25,500 रुपये - 81,100 रुपये
क्लर्क-टाइपिस्ट 19,900 रुपये - 63,200 रुपये


चयनित उम्मीदवारों को मूल वेतन के अलावा महाराष्ट्र सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) तथा अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन करने के लिए कितना शुल्क देना होगा?

 

श्रेणी प्रारंभिक परीक्षा शुल्क मुख्य परीक्षा शुल्क
सामान्य (Open) 394 रुपये 544 रुपये
आरक्षित वर्ग / EWS / अनाथ 294 रुपये 344 रुपये
पूर्व सैनिक 44 रुपये 44 रुपये

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, परीक्षा केंद्र का चयन करें, आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed