फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Group B Prelims Result 2021-22 Declared for Assistant Section Officer Posts

MPSC Result Out: एमपीएससी ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी, 1915 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

Thu, 02 Jun 2022 06:49 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 06:49 PM IST
सार

MPSC Group B Result 2021-22 Declared: एमपीएससी ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी को पूरे महाराष्ट्र के 36 जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। अब आयोग ने ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
MPSC Group B Prelims Result 2021-22 Declared for Assistant Section Officer Posts
सरकारी रिजल्ट - फोटो : iStock

विस्तार

MPSC Group B Result 2022 Declared: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने अधीनस्थ सेवा अराजपत्रित समूह बी प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। सहायक अनुभाग अधिकारी पद के लिए परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

एमपीएससी ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी को पूरे महाराष्ट्र के 36 जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी दो मार्च को जारी की गई थी। मेरिट सूची के अनुसार, कुल 1915 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है और ये सभी जुलाई में होने वाली एमपीएससी ग्रुप बी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं। मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के क्षेत्र-वार रोल नंबर के साथ-साथ श्रेणी-वार कट-ऑफ भी शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए फिर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन

 

MPSC Group B 2022: ऐसे चेके करें परिणाम

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  2. 'महाराष्ट्र अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021- सहायक अनुभाग अधिकारी-परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  3. एमपीएससी ग्रुप बी एएसओ मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  4. एमपीएससी ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम डाउनलोड करें और अपना रिजल्ट चेक करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।


यह भी पढ़ें : PM Shri Schools: छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करेगी सरकार, खोले जाएंगे पीएम श्री स्कूल, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

MPSC Group B: राज्य के विभिन्न विभागों में 666 पदों पर होगी भर्ती 

महाराष्ट्र राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी के 666 पदों पर भर्ती के लिए एमपीएससी ग्रुप बी परीक्षा 2021 आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के तहत, सहायक अनुभाग अधिकारी पद के लिए 100 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अगले चरण- ग्रुप बी मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। पिछले साल अक्तूबर और नवंबर में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed