MPSC Group B Mains Registration: एमपीएससी ग्रुप बी मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐस करें आवेदन
MPSC Group B Mains: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने ग्रुप बी अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPSC Group B Mains Registration: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की तरफ से ग्रुप बी अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर 01 सितंबर (रात 11.59 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं।
एमपीएससी ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा 2022 08 अक्तूबर को पूरे महाराष्ट्र के 37 जिला केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी 13 अक्तूबर को जारी की गई थी और इसका परिणाम 11 अगस्त को घोषित किया गया था, जो छात्र प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, वे मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
MPSC Group B रिक्तियों का विवरण
एमपीएससी ग्रुप बी सेवाओं के लिए भर्ती अभियान 800 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 42 रिक्तियां सामान्य प्रशासनिक विभाग के लिए, 77 वित्त विभाग के लिए, 603 गृह विभाग के लिए और 78 राजस्व और वन विभाग के लिए हैं।
MPSC Group B आवेदन शुल्क
ओपन श्रेणी के उम्मीदवारों को 544 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 344 रुपये का भुगतान करना होगा।
MPSC Group B ऐसे करें पंजीकरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
-
'यूजर पंजीकरण' पर जाएं और प्रोफाइल बनाएं।
-
क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन करें।
-
आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट करें और एक प्रति डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।