{"_id":"652e16b01b17fcad180cb088","slug":"mpsc-group-b-mains-2022-paper-2-admit-card-released-at-mpsconline-gov-in-2023-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MPSC: एमपीएससी ग्रुप बी मेन्स 2022 पेपर 2 का एडमिट कार्ड जारी, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPSC: एमपीएससी ग्रुप बी मेन्स 2022 पेपर 2 का एडमिट कार्ड जारी, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड
Tue, 17 Oct 2023 10:38 AM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:38 AM IST
सार
MPSC Group B Admit Card: एमपीएससी ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा मेन्स का ए़डमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
MPSC Group B Mains 2022 Admit Card: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने गैर राजपत्रित (Non Gazetted Group B Mains) ग्रुप बी मुख्य परीक्षा 2022 पेपर 2 सहायक अनुभाग अधिकारी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - mpsconline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
22 अक्तूबर को होगी परीक्षा
आयोग ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकलवा लें। परीक्षा 22 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 756 गैर-राजपत्रित रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट - mpsconline.gov.in पर जाएं।
- उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगइन करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उनका एक प्रिंटआउट भी ले लें।