फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Forest Services Main 2019 Result OUT Topper List Sarkari Result

MPSC Mains Result: एमपीएससी वन सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम जारी, महिला उम्मीदवारों में पूजा भाऊसाहेब पानसरे ने किया टॉप

Sun, 19 Dec 2021 11:27 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 11:27 AM IST
सार

MPSC Forest Services Sarkari Result: एमपीएससी वन सेवा मुख्य परीक्षा 15 सितंबर, 2019 को आयोजित की गई थी। परिणाम सहायक वन संरक्षक पद समूह-ए और श्रेणी वन अधिकारी समूह-बी के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन
MPSC Forest Services Main 2019 Result OUT Topper List Sarkari Result
एमपीएससी वन सेवा फाइनल रिजल्ट जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MPSC Forest Services Main 2019 Result:  महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, एमपीएससी ने वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम सहायक वन संरक्षक पद समूह-ए और श्रेणी वन अधिकारी समूह-बी के लिए जारी किया गया है। एमपीएससी वन सेवा मुख्य परीक्षा 15 सितंबर, 2019 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार एमपीएससी वन सेवा मेन्स परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- mpsc.gov.in से परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से जारी अंतिम परिणाम के अनुसार, महिला उम्मीदवारों में पूजा भाऊसाहेब पानसरे ने शीर्ष स्थान हासिल किया है तो वहीं पिछड़ा वर्ग में वैभव सुरेश दिघे ने परीक्षा में टॉप किया है। एमपीएससी ने राज्य के वन विभाग में रिक्त 100 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी।

विज्ञापन

Sarkari Result MPSC Forest Service Main 2019 परिणाम ऐसे देखें 

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से महाराष्ट्र वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के अंतिम परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

  1. सबसे पहले महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज दिखाई देगा। इसके नवीनतम अपडेट अनुभाग पर जाएं। 
  3. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे लिंक 'Advt' संख्या 12/2019 महाराष्ट्र वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 - अंतिम परिणाम पर क्लिक करें।
  4. परिणाम एक पीडीएफ फाइल प्रारूप में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. परिणाम की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  6. भविष्य में उपयोग के लिए उसी की एक प्रिंट कॉपी रख लें।
 

MPSC Forest Services रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर की भर्ती कट-ऑफ अंक 257

रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर की भर्ती परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक 257 है। इसी तरह सहायक वन संरक्षक की परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक 264 है। आयोग ने उन उम्मीदवारों के लिए 10 दिनों का समय दिया है जो अपने प्राप्त अंकों को सत्यापित करना चाहते हैं। उम्मीदवारों को एमपीएससी वन सेवा भर्ती 2019 से संबंधित अधिक विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed