फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Drug Inspector Vacancy: Don’t Miss This Opportunity! Last Date to Apply for 109 Posts is 21 August

MPSC Drug Inspector Vacancy: ड्रग इंस्पेक्टर बनने का मौका! 109 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख कल; मौका न गंवाएं

Wed, 20 Aug 2025 01:55 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 20 Aug 2025 01:55 PM IST
सार

MPSC Drug Inspector Recruitment: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 109 पदों पर भर्ती होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2025 तय की गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPSC Drug Inspector Vacancy: Don’t Miss This Opportunity! Last Date to Apply for 109 Posts is 21 August
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Maharashtra Drug Inspector Vacancy: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से निकली ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब बहुत करीब है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो ध्यान दें कि कल यानी 21 अगस्त 2025 इस भर्ती का अंतिम दिन है।

विज्ञापन

कुल 109 पदों पर भर्तियां

इस भर्ती के तहत कुल 109 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹1.32 लाख तक की सैलरी मिलेगी। आवेदन केवल ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन

Maharashtra Drug Inspector Qualification: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंस में डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों के पास क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में स्पेशलाइजेशन के साथ मेडिकल डिग्री है, वे भी आवेदन करने के योग्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Drug Inspector Selection Process: चयन प्रक्रिया

MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अंत में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

Drug Inspector Application Fees: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग (जनरल) के उम्मीदवारों को ₹394 शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग, महिलाएं और अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹294 निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in. पर जाना होगा। होम पेज पर उपलब्ध ‘Online Application’ सेक्शन में जाकर ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती का लिंक चुनें। इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के साथ-साथ निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अंत में फॉर्म सब्मिट कर दें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed