फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC VAS recruitment 2023 Applications begin apply online at mppsc.mp.gov.in

MPPSC VAS Recruitment 2023: पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 10 Apr 2023 02:23 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 10 Apr 2023 02:23 PM IST
सार

MPPSC VAS Recruitment 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
MPPSC VAS recruitment 2023 Applications begin apply online at mppsc.mp.gov.in
MPPSC Recruitment 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

MPPSC VAS Recruitment 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

एमपीपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 10 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास नौ मई 2023 दोपहर 12 बजे तक आवेदन करने का मौका होगा। इसके साथ ही आवेदक 50 रुपये प्रति चुनौती शुल्क का भुगतान कर 17 अप्रैल से 11 मई तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के लिए कुल 80 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चहिए। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक होना जरूरी है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार विस्तृत अधिसूचना को जरूर पढ़ें। 

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed