MPPSC SSE Answer Key: एमपी राज्य सेवा परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, पांच दिनों तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
MPPSC SSE Answer Key 2025: एमपी लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र लिंक एक्टिव होने के बाद पांच दिनों तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC SSE 2025 Answer Key: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in. पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं उत्तर कुंजी
आयोग ने उत्तर कुंजी को PDF के रूप में जारी किया है, इसलिए इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कोई लॉगिन विवरण दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले पेपर (सामान्य अध्ययन) और दूसरे पेपर (सामान्य योग्यता परीक्षण) के सभी चार सेटों की अनंतिम उत्तर कुंजी एक ही पीडीएफ में ही उपलब्ध है।
पांच दिनो तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्तियां उठा सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हो जाएगी। उम्मीदवारों को लिंक सक्रिय होने की तारीख से पांच दिनों के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करनी होंगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवारों को लिंक उपलब्ध होने की तारीख से 5 दिनों के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करानी चाहिए। 5 दिन की अवधि के बाद आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।"
आपत्तियों के साथ प्रमाणित संदर्भ भी होना चाहिए, जिसमें संदर्भ पुस्तकों का नाम, लेखक का विवरण, संबंधित पृष्ठ संख्या, प्रकाशन वर्ष और संस्करण, दस्तावेज शामिल हों।
16 फरवरी को हुई थी परीक्षा
एमपीपीएससी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। शिफ्ट 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की गई थी।
भर्ती अभियान का लक्ष्य 158 रिक्तियों को भरना है। एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ प्रकार), मुख्य (वर्णनात्मक प्रकार) और साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण सहित तीन चरण हैं।