फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Forest Service Exam 2021 Sarkari Naukri MP PSC FSE notification released at mppsc.nic.in

Sarkari Naukri MPPSC: एमपीपीएससी वन सेवा परीक्षा 2021- 22 के लिए अधिसूचना जारी, जनवरी में आवेदन-परीक्षा अप्रैल में होगी

Thu, 23 Dec 2021 02:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 02:36 PM IST
सार

MPPSC Forest Service Exam 2021 Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीएससी की ओर से जारी विस्तृत विवरण यहां पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
MPPSC Forest Service Exam 2021 Sarkari Naukri MP PSC FSE notification released at mppsc.nic.in
एमपीपीएससी वन सेवा परीक्षा 2021- 22 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध वन सेवा परीक्षा के लिए विस्तृत विवरण अधिसूचना विज्ञापन संख्या 11/2021/22.12.2021 देख सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 जनवरी, 2022 से शुरू होगी।

विज्ञापन

MPPSC Forest Service 09 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीपीएससी वन सेवा परीक्षा 2021- 22 के लिए 09 फरवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले विस्तृत अधिसूचना, पात्रता मानदंड, रिक्ति विवरण, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य प्रासंगिक विवरण देखने का सुझाव दिया जाता है।

विज्ञापन

एमपीपीएससी एसएफएस परीक्षा आवेदन सुधार विंडो 15 जनवरी से खुलेगी

पंजीकृत उम्मीदवार अपने एमपीपीएससी एसएफएस परीक्षा 2021 के आवेदन पत्र में 15 जनवरी से 11 फरवरी, 2022 के बीच 50/- रुपये प्रति सुधार के प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करके परिवर्तन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 अप्रैल को होगी एमपीपीएससी वन सेवा परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 24 अप्रैल, 2022 का दिन राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 आयोजित करने के लिए निर्धारित किया है। आयोग इसके लिए 15 अप्रैल, 2022 को प्रवेश पत्र जारी करेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभाग में कुल 63 पद भरे जाने हैं। जिसमें से 08 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए हैं, 40 रिक्तियां वन रेंजर पदों के लिए और 15 पद परियोजना प्रबंधक के पद के लिए हैं। 

Sarkari Naukri MPPSC अधिसूचना में उपलब्ध रिक्तियों का विवरण


पद का नाम - सहायक वन संरक्षक
पद की संख्या - 08
वेतनमान - 56,100 से लेकर 1,77,500/- रुपये तक 

पद का नाम - वन रेंजर
पद की संख्या - 40
वेतनमान - 36,200 से लेकर 1,14,800/- रुपये तक

पद का नाम - प्रोजेक्ट मैनेजर
पद की संख्या - 15
वेतनमान - 9,300 से लेकर 34,800 रुपये + 3,600/- रुपये तक

एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा के पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा (आरक्षित उम्मीदवारों को छूट देय)

  1. सहायक वन संरक्षक - 21 से 40 वर्ष के बीच।
  2. फॉरेस्ट रेंजर/ प्रोजेक्ट मैनेजर - 21 से 33 वर्ष के बीच।

MPPSC Forest Service Exam  के लिए आवेदन शुल्क

MPPSC  राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। मध्य प्रदेश के एससी/ एसटी/ ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को केवल 250/- रुपये का भुगतान करना होगा।
 

एमपीपीएससी वन सेवा परीक्षा 2021 आवेदन-चयन प्रक्रिया

एमपी पीएससी की ओर से राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 की आवेदन विंडो 10 जनवरी से 09 फरवरी, 2022 के बीच खोली जाएगी। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed