फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Exam : Madhya Pradesh Public Service Commission Preliminary Exam 2020 Cancel Fake Notification Padtal

पड़ताल : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्थगित नहीं की यह बड़ी परीक्षा, नोटिफिकेशन निकला फर्जी

Sun, 23 May 2021 09:07 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 23 May 2021 09:07 PM IST
सार

MPPSC Exam : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से ऐसा कोई फैसला नहीं किया गया और न ही कोई नोटिफिकेशन जारी किया। इतना ही नहीं, आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक सूचना जारी कर ऐसे भ्रामक नोटिस का खंडन किया है। 

विज्ञापन
MPPSC Exam : Madhya Pradesh Public Service Commission Preliminary Exam 2020 Cancel Fake Notification Padtal
mppsc - फोटो : file photo

विस्तार

कोरोना काल में भर्ती एवं स्कूल बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर कई वायरल दावे प्रसारित होते रहते हैं। ऐसा ही एक और नया वायरल दावा सामने आया है, जिसमें मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित किए जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


विश्वास दिलाने के लिए इसके साथ एक नोटिफिकेशन भी सोशल मीडिया समूहों पर साझा किया जा रहा है। लेकिन जब अमर उजाला ने इसकी पड़ताल मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर की तो चौंकाने वाले जानकारी सामने आई। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 20 जून, 2021 को होनी निर्धारित है। परीक्षा को लेकर अब बस एक माह ही बचा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उम्मीदवारों परीक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ शरारती तत्वों ने उम्मीदवारों को गुमराह करने के लिए एक फर्जी नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित की जाने की बात कही जा रही है। जबकि असल में, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से ऐसा कोई फैसला नहीं किया गया और न ही कोई नोटिफिकेशन जारी किया। इतना ही नहीं, आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक सूचना जारी कर ऐसे भ्रामक नोटिस का खंडन किया है। 
 

आयोग ने कहा कि, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 के कार्यक्रम में फिलहाल किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून, 2021 को प्रस्तावित इस परीक्षा का तय समय पर आयोजन करने या कोरोना के कारण आगे बढ़ाने का निर्णय प्रदेश में अनलॉक की स्थिति को देखकर किया जाएगा। शनिवार को संज्ञान में आया कि एक वायरल खबर में दावा किया गया जा रहा है कि आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है। 

सूचना के साथ एक विज्ञप्ति भी वायरल हुई है, जो कि भ्रामक है। आयोग ने सूचना और विज्ञप्ति दोनों को फर्जी बताते हुए ऐसे किसी भी निर्णय से इनकार कर दिया है। हालांकि, इससे पहले शुक्रवार को आयोग राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा यानी इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम-2020 और दंत शल्य चिकित्सक यानी डेंटल सर्जन भर्ती परीक्षा-2019 को स्थगित करने की अधिसूचना जारी की थी। संभवतया, इसके बाद से ही राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन को लेकर उम्मीदवारों के बीच कयास लगना शुरू हो गए थे। 

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी खंडन अधिसूचना यहां दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
Information Regarding Misleading Vigyapti of State Service Preliminary Exam 2020 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed