फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Assistant Professor 2022 Result out at mppsc.mp.gov.in, direct link here to check

MPPSC Assistant Professor 2022: एमपी लोक सेवा आयोग ने जारी किया सहायक प्रोफेसर भर्ती का परिणाम, ऐसे करें चेक

Wed, 13 Nov 2024 08:32 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 13 Nov 2024 08:32 PM IST
सार

MPPSC Assistant Professor 2022 Result: एमपी लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परिणाम समाजशास्त्र और भौतिकी के पेपर के लिए जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
MPPSC Assistant Professor 2022 Result out at mppsc.mp.gov.in, direct link here to check
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

MPPSC Assistant Professor Result 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आज, 13 नवंबर को एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। समाजशास्त्र और भौतिकी के पेपर के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in. पर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

अगस्त में आयोजित हुई थी परीक्षा

समाजशास्त्र और भौतिकी के लिए लिखित परीक्षा 4 अगस्त, 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहला पेपर सुबह 10 से 11 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया था।

इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र में 80 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिकी में 115 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in. पर जाएं।
  • 'What's New' अनुभाग पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा।
  • पेज पर उपलब्ध एमपीपीएससी सहायक प्रोफेसर परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed