फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPGCL recruitment 2023 Application last date extended know about new date and exam details

MPPGCL Recruitment 2023: एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने बढ़ाई आवेदन की आखिरी डेट, ऐसे करें अप्लाई

Thu, 16 Mar 2023 05:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 16 Mar 2023 05:17 PM IST
सार

MPPGCL 2023: एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने जेई, एई और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कोआगे बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
MPPGCL recruitment 2023 Application last date extended know about new date and exam details
MPPGCL

विस्तार

MPPGCL Recruitment 2023 Registration Last Date Extended: एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने जेई, एई और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार अब एमपीपीजीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in के माध्यम से 23 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इसके पहले पंजीकरण की प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च 2023 को समाप्त हो रही थी। लेकिन अब आवेदन करने की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे कई उम्मीदवारों को इसका फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड का यह भर्ती अभियान संगठन में 453 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन

पदों का विवरण

  • सहायक अभियंता: 19 पद
  • लेखा अधिकारी: 46 पद
  • फायर ऑफिसर: 02 पद
  • विधि अधिकारी: 02 पद
  • शिफ्ट केमिस्ट: 15 पद
  • मैनेजर: 10 पद
  • जूनियर इंजीनियर: 70 पद
  • जूनियर इंजीनियर/असिस्टेंट मैनेजर: 280 पद
  • मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव: 04 पद
  • लॉ ऑफिसर/लीगल एग्जीक्यूटिव: 04 पद
  • मैनेजर: 01 पद

आवेदन शुल्क

एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की इस भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1200 रुपये और मध्यप्रदेश अधिवास के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क देय है। 
 

आयु सीमा

एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु वर्गानुसार 43 से 48 वर्ष निर्धारित की गई है।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता-  उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पदानुसार ग्रेजुएशन/बीई/ बीटेक/ एमबीए/पीजीडीएम/ सीए डिग्री/डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया- चयन के लिए शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया/कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन किया जाएगा। सीबीटी में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, जिसमें जनरल अवेयरनेस एंड एप्टीट्यूड व संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सीबीटी परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य में आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed