MPPEB Recruitment 2022: एमपीपीईबी ने निकाली बड़ी भर्ती, विभिन्न पदों पर मिलेंगी 1200 से ज्यादा नौकरियां
MPPEB Recruitment 2022: मध्य प्रदेश पीईबी यानी मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने ग्रुप-5 (पैरामेडिकल एंड नर्सिंग) परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPEB Recruitment 2022: मध्य प्रदेश पीईबी यानी मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने ग्रुप-5 (पैरामेडिकल एंड नर्सिंग) परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। एमपीपीईबी ग्रुप-5 भर्ती अभियान फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी और अन्य प्रत्यक्ष और बैकलॉग पदों पर सीधी भर्ती की 1248 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
MPPEB Recruitment 14 अक्तूबर से शुरू होंगे आवेदन
योग्य उम्मीदवार 14 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर तक जारी रहेगी। हालांकि, पंजीकृत उम्मीदवार 14 अक्तूबर से दो नवंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। एमपीपीईबी ग्रुप-5 परीक्षा 25 नवंबर, 2022 से दो पालियों - सुबह नौ बजे से 11 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
MPPEB Recruitment 2022 इतना देना होगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना में रिक्ति विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।
MPPEB Recruitment 2022: आयु सीमा संबंधी मानदंड
उन समस्त पदों के लिए जिनके लिए बोर्ड संयुक्त कनिष्ठ सेवा अर्हता परीक्षा आयोजित कर रहा है, न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष होगी। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़े वर्ग, विभाग/ निगम/ मंडल /आयोग/ स्वायत्तशासी निकाय/ होम गार्ड आदि में कार्यरत शासकीय सेवक तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए आयु-सीमा 45 वर्ष होगी। अधिकतम आयु-सीमा के संबंध में सामान्य शासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी संशोधन लागू समझे जाएंगे। आयु-सीमा की गणना भर्ती के चालू वर्ष से यानी कि एक जनवरी, 2022 की तिथि के आधार पर की जाएगी।