{"_id":"621f5b3b28468c0b49735393","slug":"mphc-recruitment-2022-mp-high-court-released-exam-date-for-personal-assistant-post-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPHC Recruitment 2022: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में निजी सहायक भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, इस तारीख को अपलोड होंगे प्रवेश पत्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPHC Recruitment 2022: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में निजी सहायक भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, इस तारीख को अपलोड होंगे प्रवेश पत्र
Wed, 02 Mar 2022 05:25 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 02 Mar 2022 05:25 PM IST
सार
MPHC Recruitment 2022: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में निजी सहायक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 30 मार्च, 2022 को जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र, समय, उम्मीदवार का नाम और क्रमांक आदि की जानकारी दी होगी।
विज्ञापन
MPHC Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPHC Recruitment 2022: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने निजी सहायक (Personal Assistant) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख जारी कर दिए हैं। अब जल्द ही इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
MPHC Recruitment 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में निजी सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को होगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों- जबलपुर, इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इनका पालन करें। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
MPHC Recruitment 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में निजी सहायक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 30 मार्च, 2022 को जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र, समय, उम्मीदवार का नाम और क्रमांक आदि की जानकारी दी होगी। इसके साथ ही परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें।
विज्ञापन
MPHC Recruitment 2022: कैसै डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इस चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।