फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPHC Recruitment 2021 Madhya Pradesh High Court released 708 vacancies on various posts, candidates can apply like this

MPHC Recruitment 2021: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर निकली हैं 708 भर्तियां, उम्मीदवार इस तरह कर सकेंगे आवेदन

Thu, 28 Oct 2021 09:59 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 28 Oct 2021 09:59 PM IST
सार

MPHC Recruitment 2021: हाईकोर्ट की भर्ती में पदों संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है। भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2021 होगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त हेने के बाद इंटरव्यू की तारीख घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
MPHC Recruitment 2021 Madhya Pradesh High Court released 708 vacancies on various posts, candidates can apply like this
MPHC Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ड्राइवर और मेंटर समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां जारी की गई है। इन रिक्त पदों की संख्या 708 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


एमपी हाईकोर्ट की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी। यह भर्ती चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए होगी। भर्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, उम्मीदवार आवेदन पत्र की लिंक शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाईकोर्ट की भर्ती में पदों संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है। भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2021 होगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त हेने के बाद इंटरव्यू की तारीख घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

1. उम्मीदवार आवेदन की लिंक शुरू हो जाने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिख रहे रिक्रूटमेंट-रिजल्ट के सेक्शन में जाएं। 
3. पंजीयन प्रक्रिया को पूरा करें।
4. यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।
5. अब आवेदन पत्र में मांगी जा रही सभी जानकारियों को ध्यान से भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट निकलवा लें।  

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भर्ती में ड्राइवर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास हल्के वाहन चलाने के लिए जरूरी ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। वहीं अन्य पदों पर आवेदन के लिए आवेदक का 8वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार इस बात का खास ध्यान रखें की एक व्यक्ति एक ही पद पर आवेदन कर सकता है।  एक जिले से भी केवल एक ही बार आवेदन हो सकता है। एक से ज्यादा आवेदन पाए जाने पर उम्मीदवार के सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। वहीं उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 100 रुपए आवेदन शुल्क और 116.70 रुपए पोर्टल फीस जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है, उन्हें पोर्टल फीस 116.70 रुपए रखे गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए आयु सीमा
1. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
2. अनारक्षित वर्ग (पुरुष) की अधिकतम आयु- 40 साल
3. अनारक्षित वर्ग (महिला) की अधिकतम आयु- 45 साल
4. आरक्षित वर्ग (पुरुष-महिला)- अधिकतम आयु- 45 साल

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed