{"_id":"677f85112d98db4b2305ea5a","slug":"mpesb-vacancy-applications-started-for-660-supervisor-posts-in-madhya-pradesh-know-eligibility-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MPESB Vacancy: मध्य प्रदेश में पर्यवेक्षक के 660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; जानें योग्यता और प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPESB Vacancy: मध्य प्रदेश में पर्यवेक्षक के 660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; जानें योग्यता और प्रक्रिया
Thu, 09 Jan 2025 02:42 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:42 PM IST
सार
MPESB Supervisor Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पर्यवेक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 660 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
MPESB Supervisor Recruitment
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPESB Supervisor Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पर्यवेक्षक भर्ती 2024 (Paryavekshak Recruitment Test 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 660 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 जनवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
23 जनवरी तक मिलेगा मौका
पर्यवेक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 23 जनवरी तक का समय मिलेगा। इसके बाद आवेदन में संशोधन के लिए अंतिम तिथि 28 जनवरी निर्धारित है। चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2025 से किया जाएगा।
विज्ञापन
भर्ती के प्रमुख विवरण
इस भर्ती के अंतर्गत पांच अलग-अलग पद कोड के तहत रिक्तियों को विभाजित किया गया है। इनमें महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पुरुषों दोनों के लिए अवसर हैं।कहां कितनी वैकेंसी?
- पद कोड 01: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सीमित सीधी भर्ती (बैकलॉग)– 10 पद
- पद कोड 02: खुली सीधी भर्ती (बैकलॉग)– 9 पद
- पद कोड 03: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सीमित सीधी भर्ती – 321 पद
- पद कोड 04: खुली सीधी भर्ती (महिलाओं के लिए)– 288 पद
- पद कोड 05: खुली सीधी भर्ती (पुरुषों के लिए)– 32 पद