{"_id":"6968df6609fbea0d530988e2","slug":"mpesb-recruitment-2026-apply-online-for-1120-iti-training-officer-posts-2026-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MPESB: मध्य प्रदेश में आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के 1120 पदों पर भर्ती, इस दिन से करें आवेदन; जानें योग्यता","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPESB: मध्य प्रदेश में आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के 1120 पदों पर भर्ती, इस दिन से करें आवेदन; जानें योग्यता
Thu, 15 Jan 2026 06:07 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 15 Jan 2026 06:07 PM IST
सार
MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तरहत कुल 1120 पदों पर चयन किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एमपीईएसबी ने विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण अधिकारी के पद के लिए कुल 1120 रिक्तियां जारी की हैं। इन पदों के लिए पंजीकरण 17 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
प्रत्येक व्यवसाय के लिए आवश्यक योग्यता अलग होती है। सामान्यत: उम्मीदवार के पास हाई स्कूल (10वीं) या समकक्ष होना जरूरी है। इसके अलावा, तकनीकी योग्यता के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। ध्यान दें कि कई व्यवसायों में 50% पद डिग्री/डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क उनकी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। अनारक्षित (यूआर) उम्मीदवारों के लिए प्रति पेपर 500 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्यधिक पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग (केवल मध्य प्रदेश निवासी) उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
एमपीईएसबी भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों को पद के लिए चयनित होने के लिए दो चरणों से गुजरना होगा। पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है, जो 100 अंकों की ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।दूसरा चरण दस्तावेज सत्यापन है, जिसे कौशल विकास निदेशालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों के सभी प्रमाणपत्र और योग्यताएं जांची जाएंगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in या www.mponline.gov.in जाएं।
- अब "प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा - 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण के बाद अपने क्रेडेंशियल से पोर्टल में लॉगिन करें।
- अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और व्यावसायिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क और पोर्टल शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- सभी विवरण की जांच करें और फॉर्म सबमिट करें।