फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPESB Police Constable Recruitment 2025 Last Date to Apply Online Direct Link Process Step by Step

MP Police Constable Bharti: एमपी में 7500 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो; 8वीं पास भी भर सकते हैं फॉर्म

Mon, 29 Sep 2025 08:05 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 29 Sep 2025 08:05 AM IST
सार

MP Police Vacancy 2025: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में कुल 7500 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख आज यानी 29 सितंबर है। योग्य उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
MPESB Police Constable Recruitment 2025 Last Date to Apply Online Direct Link Process Step by Step
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

MPESB Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी से कोई गलती हो गई है, तो उसे 4 अक्तूबर 2025 तक ठीक किया जा सकता है।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, मान्यता प्राप्त संस्था या मंडल से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध सभी विवरण, योग्यता और शैक्षणिक मानदंडों को अवश्य चेक करें।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 29 सितंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 अक्तूबर को होगी लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा 30 अक्तूबर 2025 से आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी - सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक। उम्मीदवारों को सुबह की पाली के लिए 8:30 बजे से पहले और शाम की पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र

यह लिखित परीक्षा 30 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये है। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये रखा गया है। मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन को 200 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले SC, ST, OBC और EWS अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपये तय किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें।
  • होमपेज पर "Online Form – Police Constable Recruitment Test – 2025" पर क्लिक करें।
  • प्रोफाइलिंग पर जाकर मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
  • लॉगिन के माध्यम से अन्य विवरण भरकर फॉर्म पूरा करें।
  • वर्ग अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed