फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB ADDET notification 2023 released apply online at esb.mp.gov.in

MPESB ADDET 2023: पशुपालन-डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी, इस दिन से करें अप्लाई

Wed, 31 May 2023 09:50 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 31 May 2023 09:50 PM IST
सार

MPESB ADDET 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (ADDET) 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन
MPESB ADDET notification 2023 released apply online at esb.mp.gov.in
mpesb - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

MPESB ADDET 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (ADDET) 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 जून 2023 से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून, 2023 है।

विज्ञापन

इस भर्ती के लिए आवेदक 09 जून से 28 जून 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। परीक्षा 25 जुलाई को दो पारियों में आयोजित होने वाली है। पहली पारी सुबह 9 बजे से 11 बजे और दूसरी पारी दोपहर तीन बजे और शाम 5 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन उम्मीदवार ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ जूलॉजी / गणित / कृषि सहित उत्तीर्ण की है, वे MPPEB ADDET 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसके साथ ही 17 वर्ष से 28 वर्ष की आयु के बीच वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। यह परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य में स्थित विभिन्न कॉलेजों में पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed