फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP TET Registration process will start again-safalta

MP TET Registration 2021: मध्य प्रदेश में इस तारीख से फिर शुरू होगी TET की आवेदन प्रक्रिया, अगले साल इस महीने होगा परीक्षा का आयोजन

Mon, 06 Dec 2021 02:20 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 06 Dec 2021 02:20 PM IST
सार

MPPEB की शिक्षक पात्रता परीक्षा में युवाओं को फिर से आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन लिंक 14 दिसंबर से एक्टिव होगा और 28 दिसंबर 2021 तक खुला रहेगा। 

विज्ञापन
MP TET Registration process will start again-safalta
TET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल, मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा युवाओं को राज्य के प्राइमरी टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (TET) में शामिल होने का एक और मौका दिया जा रहा है। इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जानकारी के अनुसार, विभाग उन युवाओं को प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-3 के फॉर्म फिर से भरने का मौका दे रहा है जो इसके लिए आवेदन नहीं कर सके थे। इसके लिए आवेदन की शुरुआत 14 दिसंबर से की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर 2021 तक जारी रहेगी। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप यूपी में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) या केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) में भी शामिल हो रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने और पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

कब तक होगा MPTET का आयोजन

एमपीटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दो जनवरी 2022 तक अपने भरे हुए फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके कैंडिडेट्स को दोबारा फॉर्म नहीं भरना होगा। केवल नए अभ्यर्थी इसके लिए 28 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अनुमान है इस परीक्षा का आयोजन मार्च 2022 में किया जा सकता है। 

विज्ञापन

जान लीजिए UPTET के नए एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में शामिल होने वाले 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र एग्जाम से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। अनुमान है कि रद्द होने के बाद इस पात्रता परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप भी इस अतिरिक्त मिले समय में UP-TET की पहले से बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आप इसके लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। आप अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से सफलता ऐप डाउनलोड कर कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed