{"_id":"5f0ef2188ebc3e63d554c999","slug":"mp-police-4269-constables-will-be-recruited-in-madhya-pradesh-police-department-state-home-minister-dr-narottam-mishra-gave-information","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट में होगी 4269 आरक्षकों की भर्ती, राज्य के गृह मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
मध्य प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट में होगी 4269 आरक्षकों की भर्ती, राज्य के गृह मंत्री ने दी जानकारी
Wed, 15 Jul 2020 05:40 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से जहां एक ओर रोजगार के अवसरों में कमी हो रही है, वहीं मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही पुलिस महकमें में भर्ती करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस डिपार्टमेंट में 4269 आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। 27 जून को मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जोहरी को राज्य के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आरक्षकों के 4269 पदों पर जल्द से जल्द भर्ती प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यह निर्देश 26 जून को पुलिस मुख्यालय में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया नियम के अनुसार प्रारंभ की जाए और आरक्षकों के खाली पदों को जल्द भरा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि विभागीय अधिकारी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सजगता और तत्परता से कार्य करें। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया शाखा को सशक्त करने को कहा। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने आगे बताया कि राज्य के गृह मंत्री ने सेना की तर्ज पर पुलिस अस्पताल बनाने का प्रस्ताव पेश करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे बताया कि बैठक में नरोत्तम मिश्रा ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का मुख्यालय सिंगरौली से भोपाल स्थानांतरित किए जाने की मंजूरी दी।
ये भी पढे़ें : 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन किए हुए युवाओं को CRPF दे रहा है नौकरी का मौका, जानें कब है अंतिम तिथि
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।