फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Jail Prahari Recruitment 2026: Apply Online for 757 Posts

MP Jail Prahari Job: 10वीं पास के लिए शानदार मौका, एमपी में जेल प्रहरी के 757 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन शुल्क

Sat, 28 Feb 2026 09:15 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 28 Feb 2026 09:15 AM IST
सार

MP Jail Prahari Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेल प्रहरी के 757 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MP Jail Prahari Recruitment 2026: Apply Online for 757 Posts
Jail Prahari Vacancy 2026 - फोटो : freepik

विस्तार

MP Jail Prahari Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने जेल प्रहरी (जेल गार्ड) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अहम तिथियां

कार्यक्रम तिथि
अधिसूचना/नियम पुस्तिका जारी होने की तिथि 27 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 28 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026
आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026
परीक्षा तिथि (संभावित) 7 अप्रैल से

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

  • उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से हाई स्कूल परीक्षा (10वीं कक्षा या पुराने उच्च माध्यमिक पैटर्न) उत्तीर्ण होना आवश्यक है और यह योग्यता होना अनिवार्य है तभी वे इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, और सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है।
  • वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अश्वेत जाति एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें नियमानुसार छूट शामिल होगी।

देखें आधिकारिक नोटिस

कितना लगेगा आवेदन शुल्क 

मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित (यूआर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रति प्रश्न पत्र ₹500/- आवेदन शुल्क निर्धारित है, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (केवल मध्य प्रदेश निवासी) उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क रखा गया है।

इसके अतिरिक्त पोर्टल शुल्क भी देय होगा। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और स्वयं (ऑनलाइन) आवेदन करने पर 20 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है

कैसे होगा चयन?

मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसके आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा।

दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जेल विभाग द्वारा आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed