फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP High Court Recruitment 2022 Apply Online For Legal Assistant at mphc gov in Check Sarkari Jobs Updates

MP High Court Recruitment: लॉ ग्रेजुएट के लिए मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में नौकरी का मौका, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Wed, 07 Sep 2022 03:56 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 03:56 PM IST
सार

MP High Court Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्क विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक की डिग्री (03 या 05 वर्ष) की योग्यता होनी चाहिए।

विज्ञापन
MP High Court Recruitment 2022 Apply Online For Legal Assistant at mphc gov in Check Sarkari Jobs Updates
MP High Court Recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MP High Court Recruitment: अगर आप लॉ ग्रेजुएट हैं और इस क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका सामने आया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने लीगल असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण...

विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 55 निर्धारित की गई है। यह भर्ती संविदा के तहत है। हालांकि, प्रदर्शन के आधार पर संविदा की अवधि को आगे बढ़ाया भी जा सकता है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख तक कर लें आवेदन
MP High Court Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को बुधवार 07 सितंबर, 2022 से शुरू कर दिया गया है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर, 2022 को रात 11.55 बजे तक निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्क विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक की डिग्री (03 या 05 वर्ष) की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों का अधिवक्ता के रूप में नामांकन के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त होना भी आवश्यक है। उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें। 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर, होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed