छप्पर फाड़ के सरकारी नौकरी, 600 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने फील्ड इन्वेटिगेटर के 645 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए गणित / सांख्यिकी / अर्थशास्त्र में से किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषा के साथ - साथ एमएस ऑफिस जैसे कंप्यूटर एप्लीकेशन का भी ज्ञान होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी। इन रिक्त पदों पर वेतनमान के तौर पर 16,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक संबंधित मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड करें।
पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ संलग्न कर क्षेत्रीय कार्यालय के निर्धारित पते पर भेजें।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए आवेदन शुल्क का कोई प्रावधान नहीं है। उपरोक्त पदों पर चयन के आवेदकों को निर्धारित योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों का अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक मंत्रालय की संबंधित वेबसाइट http://mospi.nic.in/Mospi_New/upload/Engagement_FOD_5june2015.html पर लॉग ऑन करें।