NIOS Chairman Vacancy: शिक्षा मंत्रालय ने निकाली एनआईओएस अध्यक्ष के पद पर भर्ती, 218000 से अधिक तक सैलरी
NIOS Chairman Recruitment 2024: शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित होने पर 2,18,200 रुपये तक वेतनमान दिया जाएगा।
विस्तार
MoE NIOS Recruitment 2024: शिक्षा मंत्रालय (MOE) ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट education.gov.in. के माध्यम से NIOS अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। एनआईओएस के अध्यक्ष पद के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2025 है।
हाल ही में, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा परिषद (NCTE) के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने छह महीने के लिए एनआईओएस के अध्यक्ष के रूप में अतिरिक्त कार्यभार संभाला, जब शिक्षा मंत्रालय ने सरोज शर्मा को उनके ड्राइवर राम कुमार की आत्महत्या के सिलसिले में हटा दिया था। पूर्व एनआईओएस अध्यक्ष शर्मा पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
NIOS Chairman Salary: इतना मिलेगा वेतन
अधिसूचना में कहा गया है कि खुले पद पर 7वें सीपीसी वेतनमान "1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये (स्तर 14) (पूर्व-संशोधित वेतनमान 37,400-67,000 रुपये (पीबी 4) 10,000 रुपये के ग्रेड वेतन के साथ) होगा।
NIOS Chairman Application Form: कैसे करना है आवेदन?
आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट education.gov.in और nios.ac.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपना आवेदन ईमेल के माध्यम से 'श्री आर्मस्ट्रांग पामे, (निदेशक) भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, कमरा नंबर 327, सी-विंग, शास्त्री बी' को भी भेज सकते हैं।
NIOS Chairman Vacancy Eligibility: पात्रता मानदंड
केंद्र और राज्य सरकार, विश्वविद्यालयों, केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों, केंद्रीय स्वायत्त निकायों, मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अधिकारी पदों पर आसीन व्यक्ति एनआईओएस में अध्यक्ष के पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। मूल कैडर या विभाग में नियमित आधार पर सदृश पद पर कार्यरत व्यक्ति भी पात्र हैं।