फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Minister Nityanand Rai said in Rajya Sabha Nearly 30,000 vacancies filled in Jammu Kashmir

नौकरियां : जम्मू-कश्मीर में करीब 30 हजार युवाओं को मिली नौकरी, केंद्रीय मंत्री ने राज्य सभा में दी जानकारी

Wed, 26 Jul 2023 03:30 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 26 Jul 2023 03:30 PM IST
सार

Jobs: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में लगभग 30,000 रिक्तियां भरी गईं।

विज्ञापन
Minister Nityanand Rai said in Rajya Sabha Nearly 30,000 vacancies filled in Jammu Kashmir
JOBS - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Jobs: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में लगभग 30,000 युवाओं को नौकरियां दी गईं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने भर्ती के क्षेत्र सहित कई शासन सुधार किए हैं।

विज्ञापन

एक लिखित प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान चलाया गया है और जम्मू-कश्मीर सरकार ने 29,295 रिक्तियां भरी हैं। भर्ती एजेंसियों ने 7,924 रिक्तियों का विज्ञापन दिया है और 2,504 रिक्तियों के संबंध में परीक्षाएं आयोजित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरकार में रिक्तियों की पहचान और भर्ती एक सतत और चालू प्रक्रिया है और इसे त्वरित भर्ती अभियान के तहत किया जाता है। उनके अनुसार, जम्मू-कश्मीर सरकार ने विभिन्न विभागों के माध्यम से विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं को लागू करके बेरोजगारी को कम करने के लिए कई पहल की हैं। इनमें स्थायी आय सृजन इकाइयों की स्थापना के लिए सब्सिडी वाले ऋण प्रदान करना शामिल है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) द्वारा किए गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के परिणामों से, अप्रैल-जून 2021 की अवधि के लिए विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में शिक्षित युवाओं के लिए बेरोजगारी दर का अनुमान उपलब्ध नहीं है। हालांकि, मंत्री ने कहा, जुलाई 2020-जून 2021 के दौरान आयोजित पीएलएफएस से, जम्मू और कश्मीर के लिए 15-29 आयु वर्ग के लोगों में बेरोजगारी दर का अनुमान 18.3 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed