फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Mazagon Dock Apprentice Vacancy 2026: Online Applications Open for Around 500 Positions

MDL Vacancy 2026: मझगांव डॉक में अप्रेंटिस के करीब 500 पदों पर भर्ती, 8वीं से लेकर ITI पास अभ्यर्थी करें आवेदन

Thu, 11 Jun 2026 11:28 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 11 Jun 2026 11:28 AM IST
सार

MDL Recruitment 2026: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के करीब 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में 8वीं, 10वीं और आईटीआई पास अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न ट्रेडों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Mazagon Dock Apprentice Vacancy 2026: Online Applications Open for Around 500 Positions
MDL Vacancy 2026 - फोटो : AI

विस्तार

MDL Apprentice Recruitment 2026: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत अप्रेंटिस के कुल 495 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक एमडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन की सभी शर्तें

  • अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न ट्रेडों को तीन समूहों में बांटा गया है। समूह ए में दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पाइप फिटर और स्ट्रक्चरल फिटर जैसे ट्रेड शामिल हैं। इस समूह के लिए आयु सीमा 1 अक्टूबर 2026 तक 15 से 19 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • विज्ञापन
  • समूह बी में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें स्ट्रक्चरल फिटर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, वेल्डर, सीओपीए और बढ़ई सहित कई ट्रेड शामिल हैं। इस समूह के लिए आयु सीमा 16 से 21 वर्ष है। वहीं, समूह सी में आठवीं पास उम्मीदवार रिगर और वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) ट्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 14 से 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

एमडीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें सबसे पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और योग्यता के अनुसार ट्रेड आवंटित किए जाएंगे। अंतिम चरण में उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा (मेडिकल टेस्ट) आयोजित की जाएगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया है। जनरल, ओबीसी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस और एएफसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है यानी इन वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं।
  • इसके बाद, रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (अगर लागू हो)।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed