फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Mahila Mate Recruitment 2021: these candidates can get salary same as pwd candidates safalta

Mahila Mate Recruitment 2021: महिला मेट के पदों पर जिनका होगा चयन, उन्हें PWD के इन पदों के बराबर मिल सकता है वेतन

Thu, 30 Sep 2021 02:58 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 30 Sep 2021 02:58 PM IST
सार

Mahila Mate Recruitment 2021: मनरेगा कार्य के कुशल संचालन व ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं की रोजगार में साझेदारी बढ़ाने के लिए महिला मेट के पदों में भर्ती कराई जा रही है। इस पदों के लिए ग्राम पंचायत की मूल निवासी को ही आवेदन के पात्र माना जाता है।

विज्ञापन
Mahila Mate Recruitment 2021: these candidates can get salary same as pwd candidates safalta
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

साल 2005 में केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की शुरुआत की गई थी। हाल ही में उत्तर प्रदेश की ग्राम सभाओं के अंतर्गत मनरेगा योजना कार्यक्रम के कुशल संचालन और शिक्षित महिला उम्मीदवारों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से महिला मेट के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इन पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती में संबंधित ग्राम पंचायत की आठवीं पास महिला मूल निवासी को ही आवेदन करने का मौका दिया गया था। महिला मेट के पदों पर आवेदनकर्ताओं का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाना था। इस भर्ती में पूर्ण रूप से सफल उम्मीदवारों को चयन के बाद अच्छा मासिक वेतन दिया जाता है। महिला मेट भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह से आधिकारिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। अगर आप अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे  फ्री कोर्सेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। कोर्स का हिस्सा बनने के लिए इस लिंक FREE Current Affairs - Download Now  पर क्लिक करें।

विज्ञापन

महिला मेट को कितना मिल सकता है वेतन 
एक मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक, जो महिलाएं मेट पदों के लिए चुनी जाएंगी उन्हें अर्द्धकुशल मजदूर की मजदूरी दी जाएगी। यह मजदूरी राज्य में लोक निर्माण विभाग के 18 जोनों में प्रचलित अर्द्धकुशल मजदूर के काम के पैमाने पर तय की जाएगी। जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह दर अधिक है तो वहीं बुंदेलखंड और पूर्वांचल में मजदूरी का यह दर कुछ कम है। इस बारे में और अधिक स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को संबंधित ग्राम प्रधान या ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर लेना चाहिए। 

विज्ञापन

कितनी मिलती है एक अर्धकुशल व कार्यकुशल मजदूर को दैनिक मजदूरी 
वर्तमान में अर्द्धकुशल श्रमिकों को 287.90 रुपये दैनिक मजदूरी मिल रही है वहीं कुशल श्रमिकों को 379.51 रुपये दी जाती है. अब अर्द्धकुशल को 38.26 रुपये बढ़ाकर 326.16 रुपये और कुशल श्रमिकों की श्रेणी के मजदूरों को 50.43 रुपये बढ़ाकर उन्हें 429.94 रुपये देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी 
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed