फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Maharashtra Police receive more than 11 lakh applications for constable 18,331 vacancies

Maharashtra Police Recruitment: महाराष्ट्र पुलिस में भर्ती, 18,331 पदों के लिए मिले 11 लाख से अधिक आवेदन

Tue, 29 Nov 2022 01:16 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 29 Nov 2022 01:16 PM IST
सार

महाराष्ट्र पुलिस को कांस्टेबल्स, ड्राइवरों के साथ-साथ राज्य रिजर्व पुलिस बल में 18,331 पदों के लिए 11 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra Police receive more than 11 lakh applications for constable 18,331 vacancies
Maharashtra Police - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

Maharashtra Police Recruitment: महाराष्ट्र पुलिस में आरक्षी, ड्राइवरों के साथ-साथ राज्य रिजर्व पुलिस बल में 18,331 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। जिसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अब तक 11 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के फॉर्म भरने के लिए सरकारी पोर्टल पर लॉग इन करने की कोशिश के दौरान वेबसाइट के धीमा होने जैसी समस्याएं आ रही थीं, लेकिन उन्हें ठीक कर दिया गया है। नौकरी के इच्छुक कई उम्मीदवारों ने अपने फॉर्म भरने के लिए देर रात तक वेबसाइट पर पंजीकरण कराने की कोशिश की। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया  09 नवंबर से जारी है। जो कल 30 नवंबर बुधवार को आवेदन करने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन




 

महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कॉन्स्टेबल भर्ती के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नौ नवंबर 2022 को कॉन्स्टेबल और ड्राइवर की भर्ती के संबंध में अधिसूचना और अन्य विवरण जारी किया गया है। इसे पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट e.policerecruitment2022.mahait.org और मुंबई पुलिस पर प्रकाशित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता

जो उम्मीदवार महाराष्ट्र कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 12वीं पास होना चाहिए। महाराष्ट्र पुलिस चालक पदों के लिए, ड्राइविंग में अनुभव के साथ ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण, चरित्र प्रमाणपत्र सत्यापन, मेडिकल टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की तारीख, सटीक पात्रता मानदंड, चयन मानदंड और अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed