फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Maharashtra Metro Recruitment: 151 Junior Engineer Vacancies Application Begins; Salary Up to 2.80 Lakh

Maharashtra Metro Jobs 2025: जूनियर इंजीनियर समेत 151 पदों पर भर्ती शुरू, हर महीने मिलेगा 2.80 लाख तक वेतन

Thu, 05 Jun 2025 08:57 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 05 Jun 2025 08:57 AM IST
सार

Maharashtra Metro Recruitment 2025: महाराष्ट्र मेट्रो में जूनियर इंजीनियर के ढरों पदों पर नौकरी के लिए आवेदन शुरू कर दिए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Metro Recruitment: 151 Junior Engineer Vacancies Application Begins; Salary Up to 2.80 Lakh
Metro Recruitment 2025 - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

Maharashtra Metro Recruitment 2025: महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MAHA-Metro) ने जूनियर इंजीनियर सहित कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 आधिकारिक वेबसाइट mahametro.org पर जाकर 4 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी ऑफलाइन माध्यम से भी संबंधित पते पर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करनी होगी।

विज्ञापन

योग्यता और आयु सीमा

महाराष्ट्र मेट्रो में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Arch, B.Tech, BE, CA या ICWA की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 5 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और वेतनमान  

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 400 रुपये, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार 40,000 रुपये से 2,80,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। 

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार mahametro.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर संबंधित मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में भेजना होगा।

आवेदन भेजने का पता
नागपुर मेट्रो, नवी मुंबई मेट्रो लाइन-1, और ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए:
जनरल मैनेजर (HR)
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
मेट्रो भवन, दीक्षाभूमि के पास, नागपुर – 440 010

पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए:
जनरल मैनेजर (HR)
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन, न्यायमूर्ति रानाडे पथ, पुणे – 411 005

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed