LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाना होगा आसान, यहां कई पद हैं खाली
{"_id":"5dbe54098ebc3e93c633a725","slug":"live-updates-sarkari-naukri-vacancy-for-gpsc-mppsc-hppsc-and-other-post-know-how-to-apply","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाना होगा आसान, यहां कई पद हैं खाली","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 03 Nov 2019 03:22 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sun, 03 Nov 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:01 PM, 03-Nov-2019
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), अहमदाबाद द्वारा नॉन फैकल्टी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये भर्तियां लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर, एस्टेट एंड सिक्योरिटी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर होने जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
02:27 PM, 03-Nov-2019
दक्षिणी बिजली वितरण कंपनी, तेलंगाना लिमिटेड (TSSPDCL) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि कुल 500 जूनियर असिस्टेंट-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 20 नवंबर 2019 निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
01:20 PM, 03-Nov-2019
सरकारी नौकरी पाने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। ये मौका झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) दे रहा है। जेएसएससी ने भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
12:49 PM, 03-Nov-2019
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने लेक्चरर (School-New) के पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। अगर आप भी HPPSC में इन पदों पर नौकरी चाहते हैं, तो आज ही आवेदन करें। उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2019 है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
11:57 AM, 03-Nov-2019
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। योग्य उम्मीदवार 07 दिसंबर, 2019 (रात 12:00 बजे) से पहले ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
11:00 AM, 03-Nov-2019
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन डिप्लोमा अपरेंटिस के कुल 116 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
10:20 AM, 03-Nov-2019
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) में डेंटल सर्जन के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आगे दी जा रही जानकारी पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 04 नवंबर, 2019 है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
09:15 AM, 03-Nov-2019
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आगे दी जा रही जानकारी पढ़ने के बाद इसके लिए आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 04 नवंबर, 2019 (दोपहर 1:00 बजे तक) बंद कर दी जाएंगी।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
09:09 AM, 03-Nov-2019
LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाना होगा आसान, यहां कई पद हैं खाली
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नवंबर माह में कई विभागों में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। दिन-रात तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हर क्षेत्र में कंपीटिशन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई सरकारी विभाग है, जहां आवेदन करने के लिए किसी विशेष डिग्री या योग्यता की जरूरत नहीं होती है। तो आज आप यहां से जान सकते हैं, कि सरकारी नौकरी के लिए किन-किन विभागों में भर्तियां हो रही हैं, और साथ ही आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी भी पा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...