सरकारी नौकरी पाने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। ये मौका झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) दे रहा है। जेएसएससी ने भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर 2019 से ही जारी है और 12 नवंबर, 2019 इसकी अंतिम तिथि है। अगर आप यहां नौकरी पाना चाहते हैं, तो जल्द आवेदन करें। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी आगे दी गई स्लाइड्स में पढ़ें।
कर्मचारी चयन आयोग दे रहा है नौकरी का मौका, अगर हैं स्नातक तो जल्द करें आवेदन
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या
- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 362
- प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारि 223
- प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारि 139
- अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो 170
- सहकारिता प्रसार पदाधिकारी 241
- प्लानिंग अस्सिटेंट 05
- प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी 120
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में स्नातक या समकक्ष डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।
आयु सीमा :
- इन पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन प्रक्रिया : चयन प्रक्रिया :
ये भी पढ़ें : Indian Coast Guard में 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन