नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), अहमदाबाद द्वारा नॉन फैकल्टी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये भर्तियां लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर, एस्टेट एंड सिक्योरिटी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
स्नातकों के लिए केंद्र सरकार में निकली नौकरी, सैलरी सुनकर हो जाएंगे खुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या
लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर 01
एस्टेट एंड सिक्योरिटी ऑफिसर 01
मेडिकल ऑफिसर 01
गेस्ट हाउस एंड हॉस्टल सुपरवाइजर 01
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर 01
सेक्रेटरी टू रजिस्ट्रार 01
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि : 09 अक्तूबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 07 नवंबर, 2019
आवेदन पत्र की हार्डकापी जमा करने की अंतिम तिथि : 22 नवंबर, 2019
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। अन्य डिग्री/डिप्लोमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक से अधिसूचना डाउनलोड करें। सभी जानकारी से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : स्नातक पास के लिए नाैकरी का शानदार मौका, मिलेगी 39 हजार से ज्यादा सैलरी