फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: इन विभागों में करें सरकारी नौकरी के लिए आवेदन, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

Sun, 06 Dec 2020 06:05 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 06 Dec 2020 06:05 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri Updates 2020: सरकारी नौकरी किसी भी विभाग में निकली हो, अगर आप उस पद के लिए योग्य हैं या तैयारी कर रहे हैं। तो सबसे जरूरी है ये पता होना कि आप कब से कब तक उस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। कभी-कभी ऐसे होता है, कि हम तैयारी तो कर रहें होते हैं, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों को पता ही नहीं लगता है। जब उन तक सूचना पहुंचती है, तब तक अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी होती है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम amarujala.com आपको बताएंगे कि किन-किन संस्थानों में सरकारी पद खाली हैं। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
LIVE Sarkari Naukri Updates 2020 today in Hindi: Vacancies in UPPCL, BSUSC, AAI etc.,apply online
live sarkari naukri - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:58 PM, 06-Dec-2020

10वीं पास हैं तो तुरंत करें आवेदन

SSB Recruitment 2020: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कॉन्स्टेबल के 1522 पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार एसएसबी में इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। 18 से 27 उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है।
नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
04:26 PM, 06-Dec-2020

केंद्र सरकार में नौकरी का बेहतरीन अवसर, 12वीं पास को मिलेगी अच्छी सैलरी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम 2020 (CHSL) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in  पर इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी का मौका मिलेगा। यदि आप भी 12वीं पास हैं तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत करें आवेदन। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

(Apply Online)
विज्ञापन
03:36 PM, 06-Dec-2020

सरकारी बैंक में नौकरी का सपना अब करें पूरा

केनरा बैंक (Canara Bank) में नौकरी करने का सुनहरा सामने आया है। बैंक में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 20 से 35 वर्ष के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, जीडी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

नोटिफिकेशन लिंक
ऑनलाइन आवेदन (APPLY ONLINE)
02:28 PM, 06-Dec-2020

NTPC में सरकारी नौकरी का शानदार मौका

NTPC: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। ये भर्तियां डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए हो रही हैं। इन पदों पर 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

Apply Online
01:43 PM, 06-Dec-2020

SBI में बंपर वैकेंसी

State Bank of India में अपरेंटिस के 8500 पदों पर बंपर भर्तियां चल रही हैं। 20 से 28 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। स्नातक की डिग्री है तो आज अभी तुरंत करें आवेदन। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा के टेस्ट पर आधारित होगा। इससे अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक(Apply Online)
12:11 PM, 06-Dec-2020

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए नौकरियां, सैलरी पैकेज कर देगा खुश

NBCC: राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स (सिविल या इलेक्ट्रिकल) के लिए यह शानदार मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2020 निर्धारित की गई है। 35 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।

आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 06-Dec-2020

लोक सेवा आयोग दे रहा है नौकरी का मौका

पंजाब लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। अभ्यर्थी इस वेबसाइट www.ppsc.gov.in के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 

Apply online (सिविल)
Apply online (मकैनिकल)
10:21 AM, 06-Dec-2020

केंद्र सरकार में नौकरियां, अच्छी सैलरी भी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 19 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इसके लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर, 2020 से पहले कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 60,000 से 80,000 तक प्रति महीना सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

Apply Online
09:21 AM, 06-Dec-2020

Sarkari Naukri 2020: इन विभागों में करें सरकारी नौकरी के लिए आवेदन, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

UPPCL JE Vacancy 2020: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 28 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा, केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed