फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   LIC ADO Mains exam Result 2023 OUT Know how to download at licindia.in

LIC ADO Mains Result 2023 Out: एलआईसी एडीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 29 May 2023 09:34 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 29 May 2023 09:34 PM IST
सार

LIC ADO Mains Result: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एलआईसी एडीओ मेन्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर क्षेत्रवार चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
LIC ADO Mains exam Result 2023 OUT Know how to download at licindia.in
LIC - फोटो : iStock

विस्तार

LIC ADO Mains Result Out: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एलआईसी एडीओ मेन्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। मेन्स परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना परिणाम निगम की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एलआईसी एडीओ मेन्स 2023 परीक्षा 23 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एडीओ मेन्स का परिणाम ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन, नॉर्थ सेंट्रल जोन, साउथ जोन और ईस्ट सेंट्रल सहित सभी क्षेत्रों के लिए घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • एलआईसी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।

  • अब "करियर" टैब पर जाएं।

  • एक नया पेज खुलेगा, "अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर 22-23 की भर्ती" चुनें।

  • विभिन्न क्षेत्रों के लिए एडीओ मेन्स के लिंक स्क्रीन पर उपलब्ध होंगे।

  • वह क्षेत्र चुनें जिसके लिए आप परीक्षा में शामिल हुए हैं।

  • चयनित क्षेत्र के परिणाम का एक पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट लें। 

विज्ञापन

एलआईसी एडीओ 2023 परीक्षा कुल 9394 अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर (एडीओ) रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी। एलआईसी ने 10 अप्रैल, 2023 को एडीओ प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजों की घोषणा की थी। इसके बाद 23 अप्रैल 2023 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed